Site icon Kadwa Ghut

राजनांदगांव : दो बदमाशों ने नोट गिरने का झांसा देकर 1.95 लाख की उठाईगिरी की…

खनिज राजस्व में 14 प्रतिशत की उल्लेखनीय वृद्धि

राजनांदगांव , अनुपम नगर के स्टेट बैंक शाखा से पैसे निकालकर जा रहे किसान से उठाईगिरी हो गई। नोट गिरने का झांसा देकर बाइक सवार दो बदमाशों ने बाइक की डिक्की से 1 लाख 95 हजार रुपए पार कर दिए। बसंतपुर पुलिस मामला दर्ज कर पतासाजी कर रही है।

जानकारी मुत​ाबिक ठेलकाडीह क्षेत्र के ग्राम ग्राम ढोंगीडबरी​ निवासी शिवलाल वर्मा गुरुवार दोपहर स्टेट बैंक में केसीसी लोन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने लोन की राशि 1 लाख 95 हजार रुपए निकाली और अपनी बाइक की डिक्की में रखा। शिवलाल कुछ आगे बढ़े थे, तभी दो नाकपोश बदमाश पहुंचे और उन्हें रुपए गिरने का झांसा दिया। शिवलाल जैसे ही जमीन पर गिरे हुए 100 रुपए के नोट उठाने गए आरोपी उसकी डिक्की से रुपए का बैग् लेकर फरार हो गए। बसंंतपुर पुलिस आरोपियों की पतासाजी कर रही है।

Exit mobile version