Rajnandgaon: वैष्णव समाज की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय, राजगामी संपदा अध्यक्ष पद पर जताया दावा
राजनांदगांव। श्री वैष्णव महासभा की एक महत्वपूर्ण बैठक आज आयोजित की गई, जिसमें राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद को लेकर अहम निर्णय लिया गया। बैठक में समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि राजगामी संपदा का अध्यक्ष वैष्णव समाज से ही होना चाहिए।
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि राजगामी संपदा का ऐतिहासिक संबंध वैष्णव समाज से रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि रियासत काल में राजा रणवीर वैष्णव थे, इसलिए अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
समाज ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज के व्यक्ति को मनोनीत किया जाए। इस प्रस्ताव को बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया।
बैठक के पश्चात वैष्णव समाज के प्रमुख पदाधिकारी रायपुर के लिए रवाना हुए। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर अपनी मांग अभिषेक सिंह के समक्ष रखी। समाज प्रतिनिधियों को इस संबंध में आश्वासन मिला है।
हालांकि समाज के सदस्यों ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांग पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो वे आंदोलन का रास्ता भी अपना सकते हैं। फिलहाल सभी की निगाहें शासन के आगामी निर्णय पर टिकी हैं।
डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचे वैष्णव समाज के प्रतिनिधि, अध्यक्ष पद पर जताया दावा
रायपुर। श्री वैष्णव महासभा के पदाधिकारियों ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह के निवास पहुंचकर राजगामी संपदा के अध्यक्ष पद को लेकर अपनी मांग पूर्व सांसद अभिषेक सिंह के समक्ष रखी। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से राजगामी संपदा का संबंध वैष्णव समाज से रहा है, इसलिए अध्यक्ष पद पर वैष्णव समाज का प्रतिनिधित्व होना चाहिए।
समाज ने अपनी बात रखते हुए कहा कि यदि उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो वे लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेंगे। मुलाकात के दौरान श्री सिंह ने उन्हें आश्वासन दिया गया है।






