
Rajnandgaon : जिला अस्पताल परिसर सुरक्षित नहीं, आए दिन हो रही है चोरी…
राजनांदगांव . बसंतपुर स्थित जिला अस्पताल परिसर में रखी गाड़ियों की आए दिन चोरी हो रही है। हैरान की बात यह कि शिकायत के बाद भी इन चोरों को पकड़ नहीं पा रही है। कुछ गाड़ियां चोरी के बाद लावारिस रूप में बरामद हुई, लेकिन पुलिस आरोपितों तक नहीं पहुंच पाई।
मिली जानकारी अनुसार अभी हाल ही पिछले सप्ताहभर में स्टाफ नर्सों की दो मोपेड गाड़ियों की चोरी हुई है। इससे पहले पिछले छह महीने में तकरीबन दर्जनभर गाड़ियां चोरी चल गई है। जिला अस्पताल परिसर में पार्किंग शुल्क नहीं लिया जा रहा, ऐसे में कोई कर्मचारी भी वहां तैनात नहीं रहता।
कैमरे खराब पड़े हुए
परिसर में कुछ जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, लेकिन आरोपियों को भी इसकी जानकारी है, यही कारण है कि वे चेहरे को कपड़े से बांधकर गाड़ियों की चोरी कर रहे हैं। वहीं कुछ जगहों के कैमरे भी खराब पड़े हुए हैं। स्टाफ के अलावा मरीज व परिजनों की गाड़ियां भी पार हो रही है। इससे अस्पताल के कर्मचारी और आम लोगों में दहशत का माहौल है। मामले में सीएस डॉ. यूके चंद्रवंशी का कहना है कि गाड़ी चोरी की शिकायत संबंधित थाने में की गई है।




