Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon: 4 जनवरी को विराट हिन्दू सम्मेलन, कलश यात्रा के साथ होगा भव्य आयोजन

हिन्दू सम्मेलन

हिन्दू सम्मेलन

सनातन संस्कृति और सामाजिक एकता के संदेश के साथ सर्व हिन्दू समाज का ऐतिहासिक सम्मेलन

राजनांदगांव। युगाब्द 5127 के अवसर पर सनातन संस्कृति, धर्म और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सर्व हिन्दू समाज द्वारा राजनांदगांव में विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। यह सम्मेलन हिन्दू जागरण को नई दिशा और ऊर्जा देने का सशक्त मंच बनेगा। आयोजकों ने शहरवासियों से सपरिवार शामिल होकर आयोजन की गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

यह सम्मेलन 4 जनवरी 2026, रविवार को शाम 4 बजे से रात 8 बजे तक बालाजी मंदिर प्रांगण, गंज चौक में आयोजित होगा। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा से होगी, जो विभिन्न स्थानों से प्रारंभ होकर तिरंगा चौक से होते हुए बालाजी मंदिर पहुंचेगी।

कलश यात्रा के प्रारंभ बिंदु:

कार्यक्रम के अनुसार शाम 5 बजे वरिष्ठजनों का सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात शाम 5 से 6 बजे तक मुख्य उद्बोधन होगा। कार्यक्रम का समापन शाम 7 से 8 बजे भारत माता की आरती एवं प्रसादी वितरण के साथ किया जाएगा।

मुख्य वक्ता के रूप में पं. युवराज पाण्डे को आमंत्रित किया गया है, जो सनातन धर्म, हिन्दू जागरण और सामाजिक एकता पर अपने विचार साझा करेंगे। सम्मेलन के दौरान “धर्मी रक्षति रक्षितः”, “समर्थ हिन्दू समर्थ भारत” और “गर्व से कहो हम हिन्दू हैं” जैसे नारे गूंजेंगे।

आयोजकों ने बताया कि यह सम्मेलन हिन्दू समाज को एकजुट करने और सनातन मूल्यों को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी हिन्दू बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया गया है।

यह भी पढें : Rajnandgaon Accident: तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से राहगीर गंभीर घायल- आर.के. नगर चौक पर सड़क पार करते समय हादसा, चालक के खिलाफ अपराध दर्ज

Exit mobile version