
Rajnandgaon: विसर्जन के दौरान युवक पर चाकू से वार, 4 आरोपी गिरफ्तार…
राजनांदगांव. शहर के पेंड्री वार्ड में देवी विसर्जन के दौरान नाचने के नाम पर हुए विवाद पर एक युवक से जमकर मारपीट कर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया गया। प्रार्थी युवक की शिकायत पर पुलिस चार आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 351(2), 118(1), 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में जुटी है।
पुलिस के अनुसार प्रार्थी युवक पेंड्री निवासी गेवेन्द्र नागवंशी पिता शक्ति नागवंशी उम्र 19 वर्ष ने शिकायत दर्ज कराई है कि देवी विसर्जन के दौरान नाचने के नाम पर आरोपियों से विवाद हुआ था।
तालाब के पास इस मामले को लेकर आरोपी शैलेन्द्र वैष्णव पिता सुरेश वैष्णव, धनेश्वर मंडावी पिता मनीराम, आयुष रात्रे पिता किशोर और संजय नेताम पिता गेंदलाल सभी निवासी पेंड्री आवास पारा द्वारा प्रार्थी से जमकर मारपीट करते चाकू से हमला किया गया है। घटना में युवक गेवेन्द्र नागवंशी घायल हो गया है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में चारों आरोपियों के खिलाफ जुर्म दर्ज कर विवेचना में जुटी है। पुलिस ने गश्त बढ़ा दी है।




