Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : वर्ष का शुभारंभ धार्मिक उमंग के साथ किया जायेगा…

राजनांदगांव, खैरागढ़ रोड के समीप ग्राम पदुमतरा में इस वर्ष का शुभारंभ धार्मिक उमंग के साथ होने जा रहा है। राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कथा वाचक आचार्य पंडित रामानुज युवराज पांडेय 2 जनवरी से 8 जनवरी तक श्रीमद् भागवत कथा सुनाएंगे। कथा के साथ 1 जनवरी को होने वाले मां बगलामुखी यज्ञ की तैयारी पूरे जोर-शोर से चल रही है।

आयोजन स्थल पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना है। जिसे देखते हुए पुलिस और सिविल प्रशासन भी अपनी तैयारी में जुट गया है। अमलीपदर स्थित जगन्नाथ मंदिर के प्रमुख कथा वाचक आचार्य युवराज पांडे लंबे समय से यू ट्यूब सहित विभिन्न प्लेटफार्मों पर अपनी भक्ति कथा, गीत-संगीत और प्रवचन शैली के लिए लोकप्रिय हैं।

इस महायज्ञ की तैयारी में पूर्व विधायक भुनेश्वर बघेल सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके साथ ओमप्रकाश साहू, दिनेश सिंह ठाकुर, परदेसी सोनबोईर, सौरभ वैष्णव, मोहन साहू, राकेश साहू सहित अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठन, श्री राम मंदिर ट्रस्ट समिति, महिला मंडल, भागवत समिति और समस्त ग्रामवासी पदुमतरा लगातार जुटे हुए हैं। कथा स्थल श्री राम मंदिर पदुमतरा के पास निर्धारित किया गया है। श्रीराम मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश साहू ने बताया कि पंडित युवराज पांडेय की कथा शैली से लोग प्रभावित है।

Exit mobile version