Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया…

राजनांदगांव, स्वदेशी संकल्प यात्रा के छत्तीसगढ़ प्रवेश अवसर पर नंदई चौक में व्यापारी संगठन कन्फेडरेशन ऑफ आल इंडिया ट्रेडर्स कैट के जिला कार्यालय का शुभारंभ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने किया। डॉ. रमन सिंह ने कहा कि स्वदेशी संकल्प यात्रा देश के आर्थिक स्वाभिमान का प्रतीक है। कैट का यह नया कार्यालय स्थानीय व्यापारियों को एक मजबूत मंच प्रदान करेगा और उनके हितों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। नवनिर्मित कार्यालय को कैट की गतिविधियों के केंद्र के रूप में विकसित किया गया है।

जिससे व्यापारी हितों से जुड़े कार्यों में रफ्तार आने की उम्मीद है। कार्यक्रम में अमर परवानी नेशनल वाइस प्रेसिडेंट कैट, जगदीश पटेल, शंकर बजाज, अवनीत सिंह, मोहम्मद अली हिरानी, अनिल बरडिया, राजू डागा, अशोक पांडे, संजय तेजवानी, राजा माखीजा, शरद अग्रवाल, अमित खंडेलवाल, संजय लड्ढा, गगन लड्ढा, सुनील साहू पार्षद, प्रकाश कांकरिया, राहुल जायसवाल, लक्ष्मण लोहिया, सागर चितलंगिया, भावेश अग्रवाल उपस्थित रहे।

व्यावसायियों ने इसे स्वागत योग्य कदम बताया: जिला अध्यक्ष राजू डागा ने बताया जिला कैट कार्यालय के शुभारंभ से व्यापारियों को संगठनात्मक कार्यों, समस्याओं के निराकरण एवं दस्तावेजी सहायता, व्यापारिक समन्वय में बड़ी सुविधा प्राप्त होगी। व्यापारी रमेश जैन, राजेश जैन, अवतराम तेजवानी ने कहा स्वदेशी संकल्प यात्रा और कैट कार्यालय दोनों ही आत्म निर्भर भारत की दिशा में स्थानीय व्यापार को सशक्त करने का संदेश देते है।

Exit mobile version