Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon : व्यावसायिक शिक्षा में स्कूलों के चार शिक्षकों ने हाल ही में आईआईटी जम्मू में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया।

राजनांदगांव/ उपरवाह, राजनांदगांव जिले के पीएम श्री स्कूलों के चार शिक्षकों ने हाल ही में आईआईटी जम्मू में 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरा किया। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक शिक्षा में उनके कौशल को बढ़ाना था। 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को शिक्षा में नवीनतम उपकरणों और तकनीकों से लैस करना था। पीएम श्री विद्यालय राजा सर्वेश्वर दास नगर पालिका निगम के वेद प्रकाश साहू, पीएम श्री विद्यालय डोंगरगढ़ की भिनेश्वरी जंघेल, पीएम श्री विद्यालय छुरिया की लक्ष्मी यादव और पीएम श्री विद्यालय डोंगरगांव के वासुदेव साहू ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उन्हें आईसीटी, एआई, रोबोटिक्स, ड्रोन तकनीक और 3डी प्रिंटिंग जैसी अत्याधुनिक तकनीकों के बार में प्रशिक्षण ​ि​​दया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बाल मनोविज्ञान और अध्यापन पद्धतियों पर भी सत्र आयोजित किए गए ताकि शिक्षक अपने छात्रों को बेहतर ढंग से समझ सकें और उनसे जुड़ सकें। प्रतिभागियों ने आधुनिक विज्ञान प्रयोग शालाओं का भ्रमण किया और लेथ मशीन जैसे भारी यांत्रिक उपकरणों के बारे में जानकारी प्राप्त की। समग्र शिक्षा के एपीसी आशीष गौतम के नेतृत्व में पूरे राज्य से 151 शिक्षकों ने इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जिनमें दुर्ग संभाग के 35 शिक्षक शामिल थे।

Exit mobile version