
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : यादव समाज ने बड़ी धूम धाम के साथ मड़ई मेला मनाया…
हसुवा, कसडोल ब्लाक के अंतर्गत ग्राम पंचायत हसुवा में यादव समाज ने बड़ी धूम धाम के साथ मड़ई मेला मनाया गया। राउत मड़ई मेला छत्तीसगढ़ का एक प्रमुख सांस्कृतिक उत्सव है, राउत नाच में समाज का वीर रस से भरा नृत्य रहता है। राउत नाच इस कार्यक्रम में अपनी रंगीन वेशभूषा और उर्जावान प्रस्तुति से मेले में पूरा मनमोहक बना रहा।
इस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच और राउत समाज के द्वारा पूजा पाठ कर गाँव के सुख समृध्द के लिए कामना कर कार्यक्रम प्रारंभ किया। वही सरपंच रितुअतुल केशरवानी ने आने वर्ष में तीन दिन की मड़ई मेला एवं इनाम देने की भी घोषणा की।






