
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : येलो अलर्ट : 60 किमी की गति से अंधड़ के साथ बारिश की चेतावनी…
राजनांदगांव| प्री मानसून सिस्टम एक्टिव होने के बाद भी जिले को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया। यह प्रदेश में तापमान का सबसे उच्च्तम स्तर रहा है। बीते चार दिनों से नांदगांव पूरे प्रदेश में सबसे गर्म बना हुआ है। इधर मौसम विभाग ने अंधड़ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने 60 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से अंधड़ चलने की आशंका जताई है। इस दौरान गरज चमक के साथ बारिश की स्थिति भी बन सकती है। तापमान में गिरावट की स्थिति अभी नहीं बनेगी। इसके लिए मानसून के एक्टिव होने का इंतजार करना पड़ेगा। 12 जून के बाद बारिश की गतिवधियों में वृद्धि का पूर्वानुमान जारी किया था।



