छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnangaon: पूर्व मंत्री लीलाराम भोजवानी के पोते पर जानलेवा हमला करने का प्रयास!


सीसी टीवी में केद हुई घटना

राजनांदगांव। जिले के बंसतपुर थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी के पोते चंद्रेश कुमार भोजवानी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उस पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंद्रेश कुमार भोजवानी निवासी इंदिरानगर वार्ड नंबर 41, राजनांदगांव, किसी काम से अपने घर के बाहर निकले थे। उसी दौरान ह्युंडई क्रेटा कार (सफेद रंग) तेज रफ्तार से आकर उन्हें टक्कर मारने की कोशिश की। भोजवानी ने बताया कि कार चालक शराब के नशे में था और उसने जानबूझकर उन्हें कुचलने की कोशिश की।

उन्होंने अपनी शिकायत में कहा कि यह पूरी घटना जान से मारने की नीयत से की गई। भोजवानी ने पुलिस से अनुरोध किया है कि आरोपित वाहन चालक के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करते हुए उसकी कार की पहचान व गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।