
राजस्व प्रकरणों के निराकरण में आई तेजी, 205 राजस्व प्रकरणों का हुआ निराकरण – विभिन्न न्यायालयों व तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता से हो रहा निराकरण
राजनांदगांव 19 मार्च 2026। जिले में राजस्व प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर के निर्देशानुसार विभिन्न न्यायालयों एवं तहसीलों में लंबित प्रकरणों का प्राथमिकता के साथ निराकरण किया जा रहा है। कलेक्टर ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों का समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करने के निर्देश दिए। ऑनलाइन राजस्व प्रकरणों के निराकरण की प्रगति के तहत 18 मार्च से 19 मार्च 2026 की स्थिति में कुल 205 प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसमें 128 अविवादित नामांतरण, 16 अविवादित खाता विभाजन, 25 विवादित नामांतरण, 12 विवादित खाता विभाजन, 10 सीमांकन एवं 14 भू-अभिलेख त्रुटि सुधार के प्रकरण शामिल हैं।
इसी कड़ी में आज जिले के सभी तहसीलों में नामांतरण, सीमांकन, त्रुटि सुधार, बटवारा एवं अन्य राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया। राजनांदगांव तहसीलदार न्यायालय में कुल 21 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 2 नामांतरण, 3 सीमांकन, 8 त्रुटि सुधार, 1 बंटवारा एवं 7 बी-121 के प्रकरण शामिल हैं। इसी तरह तहसीलदार घुमका द्वारा 5 प्रकरणों का निराकरण किया गया, जिसमें 2 अविवादित नामांतरण, 2 अविवादित बंटवारा एवं 1 अन्य प्रकरण शामिल है। नायब तहसीलदार न्यायालय घुमका में कुल 10 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 विवादित नामांतरण, 3 अविवादित नामांतरण तथा 4 प्रकरण बी-121 के शामिल हैं। तहसीलदार लाल बहादुर नगर द्वारा 8 प्रकरणों का निराकरण किया गया। जिसमें 3 अविवादित नामांतरण, 4 विवादित नामांतरण एवं 1 बी-121 प्रकरण शामिल है। इसके साथ ही अन्य तहसील कार्यालयों में 7 अविवादित नामांतरण, 3 सीमांकन एवं 1 विवादित बंटवारा, 2 अविवादित बंटवारा, 4 अविवादित, 3 त्रुटि सुधार एवं 1 अन्य प्रकरण के प्रकरणों का निराकरण किया गया। इसके अतिरिक्त अन्य तहसील कार्यालयों में भी लंबित सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार एवं खाता विभाजन से संबंधित प्रकरणों का निराकरण किया गया। तहसील कार्यालयों में राजस्व प्रकरणों के त्वरित एवं समयबद्ध निराकरण के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे आम नागरिकों को शीघ्र राहत मिल रही है।






