छत्तीसगढ़धर्म-कर्मराजनांदगांव जिला

रामायण प्रतियोगिता से मिला जीवन का संदेश, हरडुवा में दो दिवसीय आयोजन संपन्न

रामायण से मिलती है जीने की सीख
घुमका। ग्राम हरडुवा में नवसृजन युवा मंच एवं ग्रामवासियों के सहयोग से दो दिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन संपन्न हुआ। जिसमें भगवान प्रभु राम के जीवनी को रामायण के माध्यम से अपने मानव रुपी जीवन को कैसे कल्याण करें बहुत सुंदर प्रस्तुत रामायण का आयोजन संपन्न हुआ। रोहित वर्मा ने बताया कि रविवार को समापन समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य श्रीमती किरण विनोद बारले, भाजपा घुमका मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र वर्मा, कांग्रेस समिति के अध्यक्ष रतन यादव, जिला पंचायत सदस्य चंद्रेश वर्मा, मिडिया प्रभारी तोषण सिन्हा, भाजपा नेता अश्विनी जंघेल, गया वर्मा, इंद्रेश साहू, डा. रोहित वर्मा, मुकेश शान, गोवर्धन सेन, कमलेश यादव, मुकेश शान, राजेश शान, डा. ऋषि वर्मा, विमल वर्मा, मिनेश्वर सेन एवं ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। इस प्रतियोगिता में प्रथम पुरुस्कार बागबहरी, दिव्तीय अंबागढ़ चौकी, ततीय अहिवारा दुर्ग, महिला प्रथम बागबहरा महासमुंद, द्वितीय गांधी नगर अंडा, तृतीय रसमड़ा दुर्ग ने स्थान प्राप्त किया।

Related Articles

Back to top button