Site icon Kadwa Ghut

रायपुर में डॉ. रमन सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार की आत्मीय भेंट

रायपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज नया रायपुर स्थित स्पीकर हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार सौजन्य भेंट की। यह मुलाकात पूरी तरह औपचारिकता से अलग, पारिवारिक और आत्मीय वातावरण में हुई, जिसमें दोनों परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रमन सिंह के परिवार, विशेषकर बच्चों के साथ स्नेहपूर्वक समय बिताया। उन्होंने बच्चों से सहज बातचीत की और उनके सवालों को धैर्य एवं लगाव से सुना।

डॉ. रमन सिंह और उनके परिवार ने भी इस मुलाकात का भरपूर आनंद लिया। दोनों परिवारों के बीच हुई यह आत्मीय भेंट राजनीतिक कार्यक्रमों से परे संबंधों की गर्माहट को दर्शाती है।

Exit mobile version