क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर जिला

रायपुर में ड्रग नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई: चार गैंग ध्वस्त, 9 तस्कर गिरफ्तार; पंजाब से आ रही थी सप्लाई


राजधानी रायपुर में फैले ड्रग नेटवर्क पर पुलिस ने बड़ा प्रहार किया है। लगातार मिल रही सूचनाओं और गुप्त निगरानी के आधार पर रायपुर पुलिस ने चार अलग-अलग ड्रग नेटवर्क पर एक साथ कार्रवाई करते हुए 9 ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 400 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 लाख रुपये आँकी जा रही है।

जांच में सामने आया है कि यह गिरोह पंजाब से हेरोइन खरीदकर रायपुर में सप्लाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान से जुड़े ड्रग नेटवर्क को पुलिस द्वारा तोड़े जाने के बाद इन चार नए गिरोहों ने राजधानी में ड्रग सप्लाई के बाजार को हथियाने की कोशिश की। लेकिन पुलिस की पैनी नजर और सटीक कार्रवाई ने उनकी योजना को पूरी तरह नाकाम कर दिया।

पुलिस ने चार अलग-अलग मामलों में जिन आठ आरोपियों को पकड़ा है, उनमें—
कमलेश अरोड़ा, गौरव सोनी, बगेल सिंह, आयुष दुबे, मृत्युंजय दुबे, तन्मय गोइंदी, सोनू साहू और गगनदीप सिंह शामिल हैं।

रायपुर पुलिस अब तक ड्रग्स से जुड़े विभिन्न मामलों में 78 से अधिक आरोपियों की गिरफ्तारी कर चुकी है, जिसे शहर में नशे के अवैध कारोबार पर एक बड़ी रोक के रूप में देखा जा रहा है।

यह कार्रवाई आजाद चौक, सरस्वती नगर, आमानाका और कबीर नगर थाना क्षेत्रों में दर्ज मामलों के आधार पर की गई है। पुलिस का कहना है कि ड्रग तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और राजधानी को नशे के जाल से मुक्त करने के लिए हर संभव सख्त कदम उठाए जाएंगे।

बाइट:
डॉ. लाल उमेद सिंह, एसएसपी रायपुर

Related Articles

Back to top button