टेक्नोलॉजी

Realme Note 80 Phone: HD+ LCD स्क्रीन और 6300mAh की बैटरी के साथ आ रहा Realme 5G स्मार्टफोन, जानें Price?

Realme Note 80 Phone: चीनी हैंडसेट बनाने वाली कंपनी Realme ने कुछ चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट में Realme Note 80 लॉन्च किया है। Realme Note 80 में तगड़ी की बैटरी है जो 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है। यह स्मार्टफोन 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

ये भी पढ़े :- Nothing Phone (4a): iPhone को टक्कर देने Killer लुक और 32MP सेल्फ़ी कैमरा के साथ आ गया Nothing का ट्रांसपेरेंट फोन, देखे फीचर्स ?

Realme Note 80 फ़ोन के फीचर्स

  • डिस्प्ले :इस डुअल-सिम स्मार्टफोन में 6.74-इंच की HD+ (720 x 1,600 पिक्सल) LCD स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 90 Hz तक, टच सैंपलिंग रेट 180 Hz और पीक ब्राइटनेस लेवल 563 nits है।
  • प्रोसेसर : Realme Note 80 में ऑक्टा-कोर Unisoc T7250 प्रोसेसर लगा है, जिसके साथ Mali G57 GPU दिया गया है। यह Android 15 पर आधारित Realme UI 6.0 पर चलता है।
  • कैमरा सेटअप : इस स्मार्टफोन के पिछले कैमरे में 8-मेगापिक्सल का सिंगल कैमरा है, जिसका अपर्चर f/2.0 है और इसमें ऑटोफोकस सपोर्ट भी है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह स्मार्टफोन 30 fps पर वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।
  • बैटरी बैकअप : Realme Note 80 की 6,300 mAh की बैटरी 15W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का डाइमेंशन 167.2 x 76.6 x 7.94 mm है और इसका वज़न लगभग 197 ग्राम है।
  • कनेक्टिविटी: इसमें 4G, Wi-Fi, Bluetooth, GPS, BeiDou, एक USB Type-C पोर्ट और एक 3.5 mm ऑडियो जैक जैसे विकल्प मिलते हैं।
  • सेंसर: यह स्मार्टफोन एम्बिएंट लाइट सेंसर, एक्सेलेरोमीटर, जायरोस्कोप, कलर टेम्परेचर सेंसर और एक ई-कम्पास से लैस है। सुरक्षा के लिए, इसमें इन-डिस्प्ले अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।

ये भी पढ़े :- OnePlus 15T Model: iphone को टक्कर देने 200MP कैमरा और 7000mAh की बड़ी बैटरी के साथ आ रहा OnePlus 5G फ़ोन, देखे फीचर्स ?

Realme Note 80 फ़ोन की कीमत और कलर

इंडोनेशिया में, इस स्मार्टफोन के 4 GB RAM और 64 GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत IDR 1,699,000 (लगभग ₹9,300) है, जबकि 4 GB + 128 GB वाले वेरिएंट की कीमत IDR 1,999,000 (लगभग ₹10,900) है। Realme Note 80 दो कलर ऑप्शन में उपलब्ध है: Glacier Blue और Storm Black। कंपनी ने अभी तक भारत में इस स्मार्टफोन के लॉन्च के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi