छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon News: सेप्टिक टैंक विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, महिला समेत दो पर मामला दर्ज

राजनांदगांव। जिले के तुमड़ीबोड़ चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सांगिनकछार में सेप्टिक टैंक निर्माण को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम सांगिनकछार निवासी युवती (24 वर्ष) ने चौकी तुमड़ीबोड़ में शिकायत दर्ज कराई कि 9 जून की सुबह करीब 6 बजे वह अपनी मां के साथ घर के सामने सेप्टिक टैंक का निर्माण कार्य करा रही थी। इसी दौरान पड़ोसी वहां पहुंचा और निर्माण से संबंधित बीम की जोड़ाई तोड़ने लगा।

शिकायत के मुताबिक, विरोध करने पर युवक और उसकी मां ने गाली-गलौज शुरू कर दी। मना करने पर दोनों ने युवती और उसकी मां के साथ हाथ-मुक्कों और लात से मारपीट की। आरोप है कि युवक ने जान से मारने की धमकी देते हुए घर से डंडा निकालकर दोनों को दौड़ाया और महिला के साथ डंडे से मारपीट भी की।

घटना के दौरान ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर बीच-बचाव किया। मारपीट में युवती और उसकी मां को चोटें आई हैं।

शिकायत के आधार पर तुमड़ीबोड़ चौकी पुलिस ने आरोपी युवक और उसकी मां के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(2) एवं 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Read Also: राजनांदगांव: कलयुगी पुत्र की करतूत, शराब पीकर मां को पीटा, जान से मारने की धमकी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button