बॉलीवुडमनोरंजन

Sarke Chunar Teri Sarke: नोरा फतेही के नए वायरल ‘सरके चुनर तेरी’ Song पर भड़के लोग, बोले- अश्लील गाने को फौरन बैन किया जाए

Sarke Chunar Teri Sarke: नोरा फतेही कितनी बेहतरीन डांसर हैं इस बात से हर कोई वाकिफ है। उनके डांस मूव्स से दुनिया भर के लोग प्रभावित हैं। ऐसे में नोरा ने एक बार फिर धमाकेदार गाने के साथ वापसी की है. हालांकि उनके इस गाने पर काफी विवाद हो रहा है. नोरा के लेटेस्ट गाने का नाम सरके चुनर तेरी सरके है। आपको बता दें कि यह गाना आने वाली फिल्म केडी: द डेविल का है। गाने के रिलीज होते ही इसके बोल को लेकर तमाम तरह के विवाद शुरू हो गए. सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इस गाने के बोल बेहद अश्लील हैं, जिसे आप परिवार के सामने देख या सुन नहीं सकते.

ये भी पढ़े :-Vivo T5x 5G Phone: 7200mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस के साथ Vivo का 5G फ़ोन, जाने मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट

सरके चुनर तेरी सरके गाने का क्लिप वायरल हो गया और हंगामा मच गया.

आपको बता दें कि यह गाना नोरा फतेही के साथ-साथ संजय दत्त पर भी फिल्माया गया है और इसे 15 मार्च को रिलीज किया गया था. जैसे ही इसका क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, हंगामा मच गया. ऐसे में बॉलीवुड के पॉपुलर सिंगर्स में से एक माने जाने वाले अरमान मलिक ने भी इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. अरमान मलिक ने भी इस गाने के बोलों की कड़ी आलोचना की. उन्होंने लिखा, ‘यह गाना मेरी टाइमलाइन पर आया और मैंने इसे दोबारा चलाया, यह सुनिश्चित करने के लिए कि मैंने इसे सही से सुना है।

यह दुखद है कि व्यावसायिक गीत लेखन का स्तर इतना गिर गया है।

इसका संगीत अर्जुन ज्ञान ने दिया है. अरमान मलिक के अलावा राष्ट्रीय हास्य अधिकार आयोग के सदस्य प्रियांक कानूनगो ने भी इस गाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की है. उन्होंने पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘कौन सा सभ्य परिवार एक साथ बैठकर इसे देख सकता है?’ बॉलीवुड में नैतिकता की कोई उम्मीद नहीं है लेकिन सेंसर बोर्ड द्वारा अश्लीलता को लाइसेंस देना शर्मनाक है. ये मानसिक रोगी अपने मानसिक विकारों से पीढ़ियों को बर्बाद कर रहे हैं। हम समाज में यह गंदगी नहीं फैलने देंगे, कार्रवाई के लिए नोटिस जारी कर रहे हैं।

ये भी पढ़े :-Google Pixel 11 Pro Fold: ट्रिपल रियर कैमरा के लीक फीचर्स ने मचाई हलचल, देखे लांच डेट

सोशल मीडिया यूजर ने किये कमेंट्स-

इस गाने पर प्रतिक्रिया देते हुए एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘क्या भारत में कोई सेंसर बोर्ड है? ऐसे अश्लील, द्विअर्थी गाने मुख्यधारा में कैसे आ जाते हैं? एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह गाना टेम्पो, बसों, दुकानों और हर सार्वजनिक स्थान पर बजाया जाएगा। कल्पना कीजिए कि कितनी लड़कियां और महिलाएं इससे असहज महसूस करेंगी। इस पर तुरंत रोक लगनी चाहिए. हालाँकि, आपको बता दें कि तमाम आलोचनाओं के बाद गाने को यूट्यूब पर प्राइवेट कर दिया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi