छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

शहर के ईदगाह मैदान में मनाया गया ईद-उल-फितर, बड़ी संख्या में शामिल हुए लोग

शहर में ईद-उल-फितर धूमधाम से मनाया जा रहा हैं,मुस्लिम धर्म का प्रमुख त्यौहार हैं,रमजान की पवित्र महीने में इस्लाम धर्म के लोग रोजा उपवास रखते हैं,जिसके बाद शव्वाल महीने के पहले दिन मनाया जाता है यह त्योहार भाईचारा खुशी और अल्लाह के प्रति प्रेम आभार व्यक्त करने का त्यौहार हैं,शहर के मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा कर ईद-उल-फितर मनाया और एक दूसरे को इसकी बधाई शुभकामनाएं दी,

राजनांदगांव शहर के मठपारा स्थित ईदगाह मैदान में ईद उल फितर धूमधाम से मनाया गया,जहां बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक और सामाजिक बंधुओं की मौजूदगी में ईद उल फितर मनाया गया और नमाज अदा करते हुए एक दूसरे को मिठाई खिलाकर ईद उल फितर मनाया गया,जहां बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्म के पदाधिकारी सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button