छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: धूमधाम से मनाया सिंधी भाषा दिवस

राजनांदगाव  .  10 अप्रैल को सिंधी। भाषा दिवस के अवसर पर रिद्धि सिद्धि सिंधी परिवार व भारतीय सिंधु सभा महिला विंग के तत्वाधान में सिंधी भाषा संस्कृति गायन सिंधी भाषा के संरक्षण विकास पर चर्चा कर सिंधी भाषा दिवस मनाया गया कार्यक्रम में महिलाओं में बच्चों द्वारा सिंधी गायन मुहावरे, प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया था जिसमें बढ़-चढ़कर महिलाओं एवं बच्चों ने भाग लिया एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन पर समाज के वरिष्ठ गण हेमू  कलाणी नगर अध्यक्ष श्री मंशाराम मोटलानी , व ब्रह्मानंद बजाज जी,आवतराम तेजवानी , अर्जुन दास गंगवानी जी। द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया l

           इस अवसर पर पूज्य सिंधी पंचायत हेमू कलाणी नगर के अध्यक्ष श्री मनु मल मोटलानी ने कहा कि आज की पीढ़ी सिंधी भाषा से दूर होते जा रही है ऐसे में समय की आवश्यकता है कि इस तरह के आयोजन कर वर्तमान पीढ़ी को अपनी बोली, संस्कृति ,भाषा से परिचित कराया जाए l  

कार्यक्रम में उपस्थित अध्यक्ष (अधिवक्ता) रमेश गंगवानी ने कहा कि 10 अप्रैल 1967 के दिन ही भारतीय संविधान की आठवीं अनुसूची में सिंधी भाषा को शामिल किया गया था इसलिए आज के दिन प्रतिवर्ष सिंधी भाषा दिवस के रूप में समाज द्वारा मनाया जाता हैl  कार्यक्रम में मुख्य रूप से सिंधी व्यंजन पुलाव चावल खीर पुड़ी का आनंद बच्चों महिलाओं एवं समाज के लोगों ने लिया l

 इस अवसर पर रूपचंद भिमनानी जी, राजा माखीजा जी होलाराम जी गुरमुखदास वाधवा जी व समाजसेवी शंकर ज्ञानचंदानी कपिल अंदानी, ओम प्रकाश कोडवानी, पंकज गंगवानी, लक्की रूपवानी ,घनश्यामदास गंगवानी जी, विक्की वाधवानी,  कपिल अंदानी, अंकित दर्यानीरिया अंदानी तुलसी वाधवानी, कनिका रुचंदानी, भाविका मोटवानी एवं समस्त सिन्धु सभा  आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button