Site icon Kadwa Ghut

Rajnandgaon Accident : तेज रफ्तार हाईवा ने ओवरटेक के दौरान मारी कार को टक्कर

CG : सरगुजा हादसे में 6 लोग घायल, सभी की हालत नाजुक…

CG : सरगुजा हादसे में 6 लोग घायल, सभी की हालत नाजुक…

राजनांदगांव।
सिंगदई मार्ग पर एक बार फिर तेज रफ्तार भारी वाहन हादसे का कारण बनते-बनते रह गया। ओवरटेक के दौरान हाईवा ट्रक द्वारा की गई लापरवाही से आर्टिका कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि कार में सवार पति-पत्नी पूरी तरह सुरक्षित हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिंघोला निवासी 3 जनवरी 2026 को वह अपनी पत्नी के साथ आर्टिका वाहन क्रमांक CG-08-AM-6773 से दुर्ग से वापस अपने घर ग्राम सिंघोला लौट रहा था। दोपहर करीब 3:45 बजे सिंगदई मोड़ के पास पीछे से आ रहे हाईवा ट्रक क्रमांक CG-08-BA-7594 के चालक ने ओवरटेक करते हुए तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाया और आर्टिका कार को दाहिनी ओर से टक्कर मार दी।

पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और हाईवा चालक की लापरवाही को लेकर कार्रवाई की जा सकती है।

यह भी पढे़ : Rajnandgaon: बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

Exit mobile version