Site icon Kadwaghut

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत मंगलवार को अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें दिल्ली के सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार उन्हें फेफड़ों से संबंधित समस्या के चलते अस्पताल में दाखिल किया गया है।

अस्पताल में भर्ती होने के बाद उनके साथ उनके बेटे राहुल गांधी और बेटी प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं। परिवार के सदस्य लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं।

अस्पताल प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, सोनिया गांधी की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। उनकी देखरेख के लिए डॉक्टरों की एक विशेष टीम तैनात की गई है, जो लगातार स्वास्थ्य की निगरानी कर रही है।इधर, कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं में उनकी तबीयत को लेकर चिंता का माहौल है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Exit mobile version