
Rajnandgaon : गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर पारंपरिक वेशभूषा, शोभायात्रा निकाली गई…
राजनांदगांव, गुरु घासीदास बाबा की जयंती पर जिला सतनामी समाज राजनांदगांव की ओर से शहर में शोभायात्रा निकाली गई। पारंपरिक वेशभूषा, जयघोष और भजनों के बीच निकली इस शोभायात्रा में समाज के लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया। शोभायात्रा के दौरान शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मार्ग में पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने गुरु घासीदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को आत्मसात करने की बात कही।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सतनामी समाज के लोग, युवक-युवतियां और बच्चे शामिल हुए। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं ने स्वागत किया। इस दौरान रेलवे स्टेशन चौक में कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, पार्षद सतीश मसीह, ब्लाक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, मामराज अग्रवाल, वासुदेव जोशी, अशोक पंजवानी, रशीद अहमद, प्रेमचंद रुचंदानी, विनय झा, नीरज कन्नौज, मनीष गौतम, तामेश्वर बंजारे, वीरेंद्र चंद्राकर, राकेश चंद्राकर, नरेश साहू, भगवान दास सोनकर, मीनाक्षी चंद्राकर, नरेंद्र, गोलू नायक सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।


