
Rajnandgaon: “कोमल सिंह के फेसबुक पोस्ट ने बढ़ाई हलचल — भाजपा लोगो के पास लगा चेंबर का लोगो देख चौंके व्यापारी”!
“राजा मखीजा के साथ भाजपा के लोगो के पास चेंबर का लोगो — व्यापारिक जगत में मचा हड़कंप”*
राजनांदगांव।(कडुवाघूंट)
राजनांदगांव जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की फेसबुक आईडी से किए गए एक पोस्ट ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चा छेड़ दी है। गांधी-शास्त्री जयंती, जग़गी वासुदव को बधाई, परिवर्तिनी एकादशी की हार्दिक बधाई का विज्ञापन कोमल सिंह राजपुत की फेस बुक मे साझा किए गए इस पोस्ट में भाजपा का कमल निशान और राजा मखीजा (पार्षद, वार्ड 23 एवं एमआईसी सदस्य) का फोटो तो है ही, साथ में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स का लोगो भी लगाया गया है।

इस पोस्ट को लेकर अब सवाल उठ रहे हैं कि चेंबर जैसी गैर-राजनीतिक संस्था का लोगो भाजपा नेताओं के राजनीतिक प्रचार सामग्री में कैसे शामिल किया गया।
व्यापारिक और राजनीतिक हलकों में यह विषय चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

जब इस संबंध में राजनांदगाव जिले के चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष कमलेश बैद से संपर्क किया गया, तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुझे इस बारे में जानकारी नहीं है पता करके बता पाऊंगा.
चेंबर के सदस्यों का कहना है कि संगठन का उद्देश्य पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और किसी पार्टी विशेष से जुड़ना उसके नियमों के विरुद्ध है।
अब देखना होगा कि इस विवाद पर भाजपा नेतृत्व और राजा मखीजा की ओर से क्या स्पष्टीकरण सामने आता है।
जब इस विषय में भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत से संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो पाया.




