
राजनांदगांव : अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस ने अभियान संचालित किया…
राजनांदगांव. अपराध नियंत्रण एवं क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पुलिस चौकी चिखली क्षेत्र में विशेष कांबिंग गश्त अभियान संचालित किया। अभियान पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अभियान की शुरुआत पुलिस अधीक्षक कार्यालय में ब्रीफिंग के साथ हुई, जिसके बाद पुलिस बल को तीन टीमों में विभाजित कर क्षेत्र में रवाना किया गया। कांबिंग गश्त रात 10 बजे से 1 बजे तक चलाया गया।
शंकरपुर, गौरीनगर और बजरंगपुर नवागांव क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों, गुंडा-बदमाशों और निगरानीशुदा तत्वों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान 15 गुंडा-बदमाशों की चेकिंग की गई तथा कई संदिग्धों से पूछताछ भी की गई। चिखली, खैरागढ़ रोड और महावीर चौक में वाहनों की जांच करते हुए एक वाहन चालक को शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान में एएसपी राहुल देव शर्मा, डीएसपी तनुप्रिया ठाकुर, डीएसपी ऑप्स अम्ब्रोस कुजुर सहित सात इंस्पेक्टर और कोतवाली, बसंतपुर, लालबाग, चिखली चौकी एवं रक्षित केन्द्र के पचास से अधिक अधिकारी-कर्मचारी शामिल रहे।




