छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 16 वर्ष के छात्र ने राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीता…

राजनांदगांव, शहर के वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण के लिए प्रसिद्ध संस्था जय भवानी व्यायाम शाला व दिग्विजय स्टेडियम वेटलिफ्टिंग प्रशिक्षण केन्द्र के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त 16 वर्ष के रिहान खान ने राष्ट्रीय शालेय वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। जिला भारोत्तोलन संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव ने बताया ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश 69वीं नेशनल स्कूल गेम्स वेटलिफ्टिंग प्रतियोगिता, जो 26 नवंबर से 1 दिसंबर तक खेलो इंडिया ऑडिटोरियम, ईटानगर (अरुणाचल प्रदेश) में आयोजित हुई। इस स्पर्धा में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले जय भवानी व्यायाम शाला के वेटलिफ्टर रिहान खान ने 98 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। प्रतियोगिता के दौरान रिहान खान ने उत्कृष्ट तकनीक और दृढ़ मानसिक संतुलन का परिचय देते हुए स्नैच में 118 किलोग्राम, क्लीन एंड जर्क में 155 किलोग्राम, कुल 273 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस सफलता में रिहान के माता-पिता मजहर खान एवं निगास खान, उनके विद्यालय जेएलएम गायत्री विद्या पीठ, तथा प्रशिक्षण केंद्र जय भवानी व्यायाम शाला दिग्विजय स्टेडियम, का अहम योगदान रहा है। विशेष रूप से उनके कोच अजय लोहार का मार्गदर्शन मिला।

कोच व पदाधिकारियों ने किया स्टेशन में स्वागत वेटलिफ्टर रिहान खान के 3 दिसंबर को राजनांदगांव आगमन पर रेलवे स्टेशन में बैंड-बाजा, फूलमाला पहनाकर रिहान और उनके कोच अजय लोहार का स्वागत किया गया। संघ के संरक्षक अजय श्रीवास्तव, अध्यक्ष अमित आजमानी, रईस अहमद शकील, आसिफ मेमन, सैय्यद अफजल, मो. इब्राहिम, बसंत मैगी, विवेक रंजन सोनी, अजय कुलदीप, तामेश्वर बंजारे, विक्रम सिंह, सुभाष हनिहारनों, मजहर खान, तानिया बंजारे, रिमझिम मैगी, एकता बंजारे, सोनाली यदु, मुस्कान यादव आदि मौजूद रहे।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.