
Rajnandgaon : हायर सेकेंडरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण, प्राचार्यों के द्वारा लापरवाही के कारण दिसंबर का वेतन रोकने आदेश जारी किया…
राजनांदगांव, सभी हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों में छमाही परीक्षा चल रही है। परीक्षा के बाद बच्चों को क्लास नहीं छोड़ने दिया जाएगा उन्हें अगले दिन के परीक्षा की तैयारी करानी है। कठिन टॉपिक पर बच्चों से चर्चा कर परामर्श देना है। इसकी जांच करने डीईओ प्रवास कुमार सिंह बघेल ने बताया हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों का आकस्मिक निरीक्षण किया। नियमित रूप से स्कूलों में बोर्ड परिणाम को लेकर बैठकें और ऑनलाइन क्लासेस, ब्लूप्रिंट से प्रश्न बैंक का निर्माण कर बच्चों को संस्थाओं को वितरित किया जा रहा है।
डीईओ ने बताया परसबोड, बोरी, तिलई, उपरवाह स्कूलों का निरीक्षण किया। वहां प्राचार्यों के द्वारा डीईओ के आदेश का पालन नहीं किया जाना पाया गया जो शासकीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही को प्रदर्शित करता है। डीईओ ने सभी स्कूल के प्राचार्यों का दिसंबर का वेतन रोकने आदेश जारी किया है। इसी क्रम में हाई स्कूल खैरझिटी, बघेरा का निरीक्षण किया। शासन के आदेशों का बेहतर पालन होने पर संस्था प्रमुखों, शिक्षकों की प्रोत्साहित किया। उनको बेहतर कार्य के साथ परिणाम को बेहतर करने अपना शत-प्रतिशत देने आग्रह किया। बच्चे छमाही परीक्षा के बाद अगले दिन की परीक्षा की तैयारी करते दिखे। बोर्ड की तैयारी करने क्लासेस जारी रही। डीईओ ने प्राचार्यों को निर्देश जारी कर कहा कि परीक्षा परिणाम और शिक्षा गुणवत्ता में किसी प्रकार कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही, उच्च कार्यालय के निर्देशों के पालन नहीं करने वाले संस्था प्रमुखों, शिक्षकों पर एक्शन लिया जाएगा।



