छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : संजीवनी 108 एक्सप्रेस एम्बुलेंस आम लोगों के लिए लाभकारी: डॉ. सिद्धांत …

राजनांदगांव I स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और अंचल इलाकों तक त्वरित आपात चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने 13 नई 108 संजीवनी एक्सप्रेस एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल आमजन के लिए लाभकारी सिद्ध होगी वहीं ग्रामीण एवं दुर्गम क्षेत्रों में समय पर चिकित्सा सहायता मिलेगी।

जीवीके के माध्यम से संचालित एम्बुलेंस में 11 बेसिक लाइफ सपोर्ट और 2 एडवांस लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस शामिल है, जो जिला अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में सेवाएं प्रदान करेंगी। जनहितकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल जी के प्रति आभार जताया गया। राजनांदगांव विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, प्रभारी मंत्री गनेन्द्र यादव और लोकसभा सांसद संतोष पाण्डेय, मेयर मधुसूदन यादव के मार्गदर्शन एवं स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति सतत योगदान के लिए आभार जताया। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक डॉ. सिद्धांत गोस्वामी ने इस पहल की सराहना करते कहा यह निर्णय प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button