DPR छत्तीसगढ समाचारधमतरी जिला

CG : होली से पहले प्रदेश के किसानों को मिलेगी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की धान के अंतर की राशि

 धमतरी जिले के 124423  किसानों के  खाते में  आएगी 434.77 करोड़ से अधिक  अंतर राशि

धमतरी, इस वर्ष होली से पहले पूरे छत्तीसगढ़ सहित धमतरी  जिले के 124423 धान उपार्जन करने वाले किसानों को बोनस राशि सीधे उनके बैंक खाते में आएगी ।  उप संचालक कृषि ने बताया कि धमतरी  जिले के 124423  किसानों के  खाते में 43477.20 लाख (434.772 करोड़)  आयेंगे । 
 

राज्य सरकार ने निर्णय लिया है कि धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व  प्रदेश  के किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी। कल फरवरी को बिलासपुर जिले से इस राशि का अंतरण किया जाएगा और पूरे प्रदेश के विकासखंडों में इसे उत्सव की तरह मनाया जाएगा।
 उत्सव धमतरी  नई कृषि उपज मंडी श्यामतराई सहित कुरूद में नई कृषि उपज मंडी ,मगरलोड में मधुबन धाम रांकाडीह, नगरी  विकासखंड में कृषि उपज मंडी में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 


    इस वर्ष 25 लाख 24 हजार किसानों से 141 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। वही धमतरी जिले में 124423 किसानों से 59,64,994 किं्वटल  धान की खरीदी की गयी है ।  जिसकी  राशि 141437.62 लाख (1414.3762 करोड़)  है । 
    राज्य सरकार किसानों से प्रति एकड़ 21 किं्वटल धान 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से खरीद रही है, जो देश में सर्वाधिक है। सरकार के निर्णय अनुसार धान के अंतर की लगभग 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक की राशि होली से पूर्व किसानों के खातों में अंतरित की जाएगी।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button