
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, युवक की मौत…
राजनांदगांव, मोहगांव थाना क्षेत्र मेंं ग्राम पैलीमेटा के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई वहीं पीछे बैठी उसकी पत्नी को गंभीर चोटें आई है। हादसा गुरुवार रात करीब 9 बजे हुआ।
पुलिस ने बताया कि ग्राम नचनिया निवासी श्याम प्रकाश 29 वर्ष अपनी पत्नी उषा बाई के साथ बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दोनों पैलीमेटा गांव के चौक के पास पहुंचे थेए तभी उन्हें विपरित दिशा से आ रही कार क्रमांक सीजी 07 एपी 0960 के चालक ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में पति.पत्नी सड़क पर गिर गए। दोनों को पैलीमेटा हास्पिटल पहुंचाया गया जहां श्याम प्रकाश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं उषा बाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए से रेफर कर दिया गया है।






