
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : आईटीआई राजनांदगांव में अप्रेंटिसशिप मेला का आयोजन 9 फरवरी को …
राजनांदगांव , शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था राजनांदगांव में प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप मेला (पीएमएनएएम) का आयोजन 9 फरवरी को किया जा रहा है। अप्रेंटिसशिप मेला में विभिन्न प्रतिष्ठानों को अप्रेंटिसशिप व प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया गया है।
सभी शासकीय व निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं से आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी अपने समस्त शैक्षणिक तथा आवश्यक दस्तावेजों के साथ अप्रेंटिसशिप मेला में शामिल हो सकते हैं। संबंधित विभाग से इसकी जानकारी ले सकते हैं।



