
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: सुंदरा चौक के पास सड़क हादसा, कार की टक्कर से महिला घायल
राजनांदगांव। राजनांदगांव–दुर्ग मुख्य मार्ग पर सुंदरा चौक के पहले बुधवार को एक तेज रफ्तार अर्टिगा कार की टक्कर से सड़क हादसा हो गया। हादसे में एक्टिवा से जा रही एक महिला घायल हो गई, जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।
टक्कर के बाद चालक मौके से फरार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राजनांदगांव से दुर्ग की ओर जा रही अर्टिगा कार क्रमांक CG 08 AM 5334 अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, इसके बाद विपरीत दिशा में जाकर महिला की एक्टिवा को जोरदार ठोकर मार दी।
हादसे के बाद कार चालक वाहन छोड़कर खेत की ओर भाग गया। मौके पर शराब की बोतल मिलने से चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढे : Rajnandgaon : स्टेट हाईवे बोरी पर देर रात हादसा, कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त





