
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन 20 दिसम्बर तक…
राजनांदगांव, राज्य वीरता पुरस्कार 2025 के लिए पात्र बालक-बालिका 20 दिसम्बर तक महिला एवं बाल विकास विभाग में आवेदन प्रस्तुत कर सकते है।
योजना के तहत वीर, साहसी बालक व बालिकाओं को किसी घटना विशेष में उनके द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, शौर्य एवं बुद्धिमत्ता के संदर्भ में उनके साहसिक कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाता है। पात्र बालक व बालिका की उम्र घटित घटना के समय 18 वर्ष से कम हो एवं घटित घटना की अवधि 1 जनवरी 2025 से 15 दिसम्बर 2025 तक के मध्य रहे।


