DPR छत्तीसगढ समाचारसूरजपुर जिला

CG : अग्निवीर भर्ती 2026: आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 10 अप्रैल तक कर सकते है आवेदन

सूरजपुर/ भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन की अंतिम तिथि 01 अप्रैल 2026 तक निर्धारित की गई थी। अब उसकी अंतिम तिथि 10 अप्रैल 2026 तक बढ़ा दी गयी है। 
              इंडियन आर्मी रैली 2026 अग्निवीर के लिए 25 हजार पद आमंत्रित की गयी है। जिसमें 8वीं पास से स्नातक तक जीडी ट्रेडमैन क्लर्क टेक्नीशियन 17.5 से 23 वर्ष 
हवलदार-20 से 25 वर्ष तक केवल अविवाहित पुरुष एवं महिला पात्र है। आवेदन शुल्क-सभी वर्ग के लिए 250 रूपये है। आवेदकों का ऑनलाईन रजिस्ट्रेशन वेबसाइट 
(www.joinindianarmy.nic.in) पर आवेदन आमंत्रित किया गया है। अग्निवीर भर्ती अग्निवीर तकनीकी, अग्निवीर क्लर्क/स्टोर कीपर व अग्निवीर ट्रेडमेन के पदों पर भर्ती जारी की गई है। 


              इसके अतिरिक्त सिपाही के पदों के लिए भी पुरूष आवेदकों से आवेदन मंगाए गए है। जो अभ्यार्थी थल सेना अग्निवीर भर्ती हेतु आवेदन कर चुके हैं लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु सेना भर्ती कार्यालय रायपुर द्वारा 01 जून से 15 जून तक पंजीकृत अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन परीक्षा (सीईई) आयोजित किया जाना संभावित है। भारतीय थल सेना में अग्निवीर भर्ती हेतु पंजीकृत अभ्यर्थियों को छ.ग. रोजगार विभाग द्वारा निःशुल्क कोचिंग प्रदान किया जायेगा। 


               इसके साथ ही जो आवेदक लिखित परीक्षा हेतु निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग प्राप्त करना चाहते है वे रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/  पर अग्निवीर भर्ती 2026 की लिखित परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क प्रशिक्षण के ऑनलाइन आवेदन पर क्लिक कर अपनी व्यक्तिगत जानकारी सहित आवेदन छ.ग. रोजगार विभाग को प्रेषित कर सकते है। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र सूरजपुर छ.ग. में संपर्क किया जा सकता है।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button