Rajnandgaon: पुलिस की सराहनीय पहल: गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर धारकों को सौंपे….
राजनांदगांव पुलिस आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। इसी कड़ी में थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए गुम हुए 20 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक धारकों को सौंपे हैं।
थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा गुम हुए मोबाइल फोन की खोज और बरामदगी के लिए निरंतर प्रभावी एवं तकनीकी कार्यवाही की जा रही है। इसी अभियान के तहत CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की सहायता से तकनीकी विश्लेषण किया गया, जिसके परिणामस्वरूप जिले के भीतर, जिले के बाहर तथा अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन ट्रेस कर बरामद किए गए।

बरामद किए गए 20 मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹3,75,000/- बताई जा रही है। आज थाना परिसर में विधिवत प्रक्रिया पूरी कर मोबाइल फोन उनके संबंधित आवेदकों को सौंपे गए, जिससे नागरिकों के चेहरे पर खुशी और राहत साफ नजर आई।
यह उपलब्धि न केवल आम जनता को राहत पहुंचाने वाली है, बल्कि पुलिस की आधुनिक तकनीकी दक्षता और सजग कार्यप्रणाली को भी दर्शाती है। थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने भविष्य में भी आमजन की सुविधा, सुरक्षा एवं विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए इसी प्रकार तकनीकी संसाधनों का उपयोग कर कार्यवाही जारी रखने की प्रतिबद्धता जताई है।
यह भी पढे़ : Oppo Reno 15 Pro Mini जल्द होगा लॉन्च! 200MP कैमरा, 80W फास्ट चार्जिंग और IP69 रेटिंग के साथ मचाएगा तहलका


