छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज के अधिकारी-कर्मचारी जिला कार्यकारिणी का किया गया गठन…

अमर सिंह ठाकुर बने जिला अध्यक्ष एवं जेआर ठाकुर संरक्षक बनाए गए

राजनांदगांव, अखिल भारतीय हल्बा-हल्बी समाज जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी के अधिकारी कर्मचारी जिला कार्यकारिणी के गठन जिला मुख्यालय मोहला के लोक जनशक्ति सामुदायिक भवन में रविवार 29 नवंबर को किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित सामाजिक प्रतिनिधियों के द्वारा सर्वसम्मति से अमर सिंह ठाकुर को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चैकी जिले के अध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया।

इस अवसर पर सर्वसम्मति सेवानिवृत्त आईपीएस जेआर ठाकुर को जिला संरक्षक की जिम्मेदारी दी गई। सामाजिक प्रतिनिधियों ने इसके अलावा 3 जेआर मार्गे, दौलत कारटे एवं फुलबाई आर्य को उपाध्यक्ष, अनिल कुमार तारम सचिव, पीआर नायक कोषाध्यक्ष बनाए गये है। इसी तरह एमआर नायक, तुला राम पिस्दा एवं काशी राम रावटे को सलाहकार की जिम्मेदारी दी गई है।  इसके साथ ही चेतन लाल भंडारी, डीएल भुआर्य, सोमनाथ भंडारी, महेंद्र सिंह गोआर्य, केमन लाल माहले, एन आर ढालेन्द्र, घना राम भूआर्य, लिखन लाल गावरे, लाला राम भूआर्य एवं भगत राम भंडारी कार्यकारिणी सदस्य बनाए गये है। इस अवसर पर सम्पूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया मुख्य निर्वाचन अधिकारी सेवानिवृत्ति जेआर ठाकुर एवं निर्वाचन अधिकारी जेआर मार्गे के दिशा-निर्देशन मेें सामाजिक नियमावली एवं बॉयलज के अनुसार पारदर्शी तरीके से सम्पन्न किया गया।


      समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी जेआर ठाकुर ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देते हुए उन्हें समाज के सर्वांगीण विकास हेतु पुरी निष्ठा, लगन एवं निस्वार्थ भाव से कार्य करने की अपील की। ठाकुर ने आशा व्यक्त किया कि अमर सिंह ठाकुर कुशल नेतृत्व में हल्बा-हल्बी समाज के हितों के लिए निरंतर कार्य करते हुए आदर्श स्थापित करेगा। इस अवसर पर समारोह में उपस्थित समाज प्रमुख एवं प्रतिनिधियों ने भी सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.