छत्तीसगढ़दुर्ग जिला

CG : दुर्ग का सब इंस्पेक्टर लाइन अटैच, हाईकोर्ट के निर्देश पर एसपी ने लिया एक्शन …

दुर्ग। जिले के स्मृतिनगर चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गुरविंदर सिंह संधु को एसपी ने बुधवार को चौकी से हटाकर रक्षित केंद्र भेज दिया है। यह प्रशासनिक कार्रवाई ऐसे समय में हुई है, जब कुछ दिन पहले ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने उनके आचरण की जांच करवाने के निर्देश पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को दिए थे। गुरविंदर सिंह पर हाल ही में दो व्यवसायियों के साथ गलत और मनमानी तरीके कार्रवाई के गंभीर आरोप लगे हैं। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। उनकी जगह भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश कुमार साहू को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

हाईकोर्ट ने स्मृतिनगर चौकी प्रभारी गुरविंदर सिंह संधु के आचरण की उपयुक्त स्तर पर जांच करवाने और आवश्यकता पड़ने पर सुधारात्मक-अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश डीजीपी को दिए थे। व्यवसायी सुजीत साव समेत 4 लोगों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। व्यवसायी को महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया और चौकी में लाकर मारपीट की।जेल भेजने के पहले हथकड़ी लगाकर सड़कों पर जुलूस निकाला गया। फिर रात 9 बजे जेल दाखिल कराया गया। कोर्ट ने सुजीत साव के प्रकरण में पाया कि एसआई गुरिंदर सिंह सिद्धू ने गलत कार्रवाई की। इसके बाद कोर्ट ने डीजीपी को निर्देशित किया था कि एसआई के आचरण की उपयुक्त स्तर पर जांच कराएं। यदि आवश्यक हो तो विधि के अनुरूप आवश्यक सुधारात्मक और अनुशासनात्मक कार्रवाई करें।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.