
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : धान के बदले अन्य फसलों का बीमा करने की मांग उठी…
राजनांदगांव . ग्राम बड़गांव और चारभाटा में किसानों की बैठक आयोजित की गई, जिसमें फसल परिवर्तन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में उन किसानों की सूची, जिनका अभी तक एग्री स्टेक नहीं बना है, पंचायत में चस्पा करवाई गई। अधिकारियों ने किसानों से अपील की कि वे जल्द से जल्द अपना किसान कार्ड बनवाएं ताकि सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक के दौरान किसानों ने मांग रखी कि धान के स्थान पर जो वे वैकल्पिक फसलें बो रहे हैं, उनका भी फसल बीमा होना चाहिए। किसानों ने कहा कि कई बार जानवरों द्वारा फसल नुकसान होने की स्थिति में उन्हें कोई बीमा लाभ नहीं मिलता, जबकि वे भी पूरी मेहनत से खेती करते हैं।
किसानों ने शासन से आग्रह किया कि वैकल्पिक फसलों को भी बीमा दायरे में शामिल किया जाए, ताकि उन्हें हानि की स्थिति में आर्थिक सुरक्षा मिल सके।


