
Rajnandgaon : डॉ.जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का विशेष माहौल देखने को मिला…
राजनांदगांव, डॉ.जेबी सिंह मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। पूरे परिसर में संविधान के प्रति सम्मान और जागरूकता का विशेष माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम का संचालन ह्यूमैनिटी विभाग ने किया। इस अवसर पर छात्रों और शिक्षकों ने संविधान की महत्ता को समझते हुए उसकी रक्षा और पालन का संकल्प लिया। विद्यालय के प्रतिभावान छात्रों शैली अग्रहरि, देविका साहू और काव्या मलकाम ने संविधान की मूल भावना, नागरिक अधिकारों, कर्तव्यों और राष्ट्रीय मूल्यों पर प्रभावी प्रेजेंटेशन और चर्चाएं प्रस्तुत कीं, जिन्हें उपस्थित सभी लोगों ने सराहा।
बच्चों की प्रस्तुतियां, भाषण, देशभक्ति गीत और शपथ ग्रहण ने समारोह को यादगार बना दिया। अंत में प्राचार्य अभिषेक खंडेलवाल, शाला के प्रशासक संजय बहादुर सिंह, जयंत बहादुर सिंह, बरसर आईके वैष्णव, प्राचार्या एकता खंडेलवाल, मनीषा सिंह और इला सिंह ने सभी को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


