छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : 8 नग गैस सिलेंडर की चोरी, आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, सोमनी थाना क्षेत्र में गैस सिलेंडर की चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। प्रार्थी निखिल बंजारे ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 9 नवंबर की दोपहर सवा दो बजे के आसपास कोई अज्ञात चोर रसोई वाले कमरे में रखे गैस सिलेंडर को चूल्हे से अलग कर ले गया है। पता चला कि सोमनी व आसपास के गांव से करीबन 8 नग गैस सिलेंडर की चोरी हुई है।

थाना सोमनी पुलिस ने टीम गठित कर संदेही सलमान खान पिता रोशन खान उम्र 38 साल निवासी कन्हैया पुरी चौक कसारीडीह दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर चोरी में उपयोग किए गए बाइक को खैरागढ़ जालबांधा रोड से चोरी करना स्वीकारा।

उसी बाइक से अपने साथी नंदू यादव पिता बल्लू यादव उम्र 38 साल निवासी कुंदरा पारा पोटियाकला, दुर्गेश सागरवंशी पिता विनोद सागरवंशी उम्र 32 साल निवासी कसारीडीह के साथ मिलकर सोमनी क्षेत्र से 8 नग सिलेंडर को चोरी करना स्वीकार किया। एक नग सिलेंडर जालबांधा से चोरी करना बताया। आरोपी सलमान के कब्जे से तीन नग गैस सिलेंडर व नगदी रकम 400, आरोपी नंदू यादव के कब्जे से एक नग गैस सिलेंडर एवं आरोपी दिनेश देवांगन पिता विशाल उम्र 31 वर्ष निवासी कुंद्रपाड़ा पोटिया कला जिला दुर्ग के कब्जे से पांच नग गैस सिलेंडर कुल 9 नग गैस सिलेंडर एवं आरोपी दुर्गेश सागरवंशी से घटना में प्रयुक्त बाइक व नकदी को जब्त कर गिरफ्तार किया गया।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.

Related Articles

Back to top button