छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon : बौद्ध तीर्थस्थल प्रज्ञा गिरी, महाबोधि महाविहार आंदोलन पर की चर्चा…

डोंगरगढ़, शहर के बौद्ध तीर्थस्थल प्रज्ञा गिरी में रविवार को प्रज्ञा गिरी ट्रस्ट समिति व प्रज्ञा गिरी सलाहकार समिति के द्वारा प्रज्ञा गिरी तीर्थ क्षेत्र के प्रांगण में अध्यक्ष विनोद खांडेकर व प्रदेश के बौद्ध समाज के प्रतिष्ठित नागरिकों व पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में प्रज्ञा गिरी तीर्थक्षेत्र के विकास एवं विस्तार के विषय में चर्चा की गई तथा योजना बनाकर इसके विकास के लिए कार्य करने की सहमति बनीं। अध्यक्ष खांडेकर ने वर्तमान में हो रहे निर्माण कार्यों से उपस्थित लोगों को अवगत करवाया और आगे किन.किन चीजों की जरूरत पड़ेगी उस पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि केएन कांडे ने कहा कि प्रज्ञा गिरी तीर्थक्षेत्र हमारी विरासत है इसके विकास विस्तार की जिम्मेदारी भी हमारी है। हम इसके विकास के लिए और इसे विश्व पटल पर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में डॉण् उदय धाबरे ने कहा कि प्रज्ञा गिरी के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने की आवश्यकता है। विदेश से आए हुए पर्यटकों को सर्व सुविधा मिल सके।

महाबोधि महाविहार आंदोलन पर की चर्चारू भोजराज गौरखेड़े ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह से बौद्ध समाज के प्रतिनिधि मंडल ने रायपुर में उनसे मिलकर चर्चा की और महाबोधि महाविहार आंदोलन एवं अन्य विषयों पर अपनी बात रखी उनके द्वारा आश्वस्त किया गया। कार्यक्रम को अन्य वरिष्ठ लोगों ने भी संबोधित किया। आभार प्रकट उपाध्यक्ष धीरज मेश्राम व संचालन ट्रस्ट के सचिव शैलेंद्र डोंगरे ने किया। कार्यक्रम में संजय गजघाटे अतुल वासनिक त्रिलोक चौरेअनिल मेश्राम सुनील रामटेके नरेंद्र खोबरागड़े अनिल खोबरागड़े आदि मौजूद रहे।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.