छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

Rajnandgaon: नगर निगम गणेश पर्व प्रतियोगिता, चयनित समितियो को डॉ. रमन सिंह आज देंगे पुरूस्कार

राजनांदगांव 2 सितम्बर। प्रतिवर्षानुसार गत वर्ष भी नगर निगम द्वारा गणेश पर्व प्रतियोगिता आयोजित किया गया था, प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कृत किया जाना है। उक्त कार्यक्रम कल 3 सितम्बर 2025 बुधवार को अपरान्ह में विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। जहॉ विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, सांसद श्री संतोष पाण्डे जी की उपस्थिति में चयनित समितियो को पुरूस्कृत करेंगे।
पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम के संबंध में महापौर श्री मधुसूदन यादव ने बताया कि संस्कारधानी की परंपरानुसार गत वर्ष नगर में भव्य गणेश पर्व मनाया गया, गणेश पर्व में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नगर निगम द्वारा सर्वश्रेष्ठ गणेश प्रतिमा एवं विसर्जन झाकी प्रतियोगिता अ तथा ब वर्ग में आयोजित किया गया, प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय एवं तृतीय पुरूस्कार प्राप्त गणेश समितियों को पुरूस्कार वितरण किया जाना है।
महापौर श्री यादव ने बताया कि गणेश प्रतियोगिता पुरूस्कार वितरण कार्यक्रम कल दिनांक 3 सितम्बर 2025 दिन बुधवार को विधानसभाा अध्यक्ष निवास जी.ई. रोड राजनांदगांव में अपरान्ह विधानसभा अध्यक्ष माननीय डॉ. रमन सिंह जी, की अध्यक्षता में सांसद श्री संतोष पाण्डे जी सहित जन प्रतिनिधियो एवं निगम पदाधिकारियों की उपस्थिति में आयोजित किया गया है। उन्होंने पार्षदों से कार्यक्रम में उपस्थिति की अपील की है, इसके अलावा गणेश समिति के पदाधिकारियो तथा शहर के गणमान्य नागरिकों,पत्रकार बंधुओ से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। 

Related Articles

Back to top button