
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon: नवरात्रि के आखिरी दिन सड़क हादसा ! एक की मौत, दो घायल
राजनांदगांव। नवरात्रि के अंतिम दिन सड़क पर बड़ा हादसा हो गया। चिचोला और पाटीकोहरा के बीच एक मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई, बताया जा रहा है कि हादसे में मोटर साइकिल सवार 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं एक की मौत हो गई है।
सूचना मिलते ही हाइवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल चिकित्सा सहायता प्रदान करने का प्रयास किया गंभीर रूप से घायल मोहित, अजय और रोहित (आयु 22-28 वर्ष) को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की मौत हो गई है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Update






