छत्तीसगढ़बालोद जिला

CG : तेज रफ्तार बस माजदा से टकराई, 8 से ज्यादा यात्री घायल…

बालोद । जिले के पुरूर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर रविवार तड़के सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। तेज रफ्तार स्लीपर बस सड़क किनारे खड़ी लकड़ी से लदी माजदा वाहन से जा टकराई। हादसे में बस चालक और परिचालक समेत आठ से अधिक यात्री घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे जगतरा टोल प्लाजा के आगे मरकाटोला कैम्प मोड़ के पास यह हादसा हुआ। यात्रियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक सड़क किनारे खड़े माजदा वाहन से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

बताया जा रहा है कि रॉयल कंपनी की स्लीपर बस सुकमा से धमतरी और रायपुर होते हुए दुर्ग की ओर जा रही थी। बस में करीब 35 से अधिक यात्री सवार थे। अचानक हुए हादसे से बस के अंदर अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री घबरा गए।

दुर्घटना के समय बस की ऊपरी स्लीपर सीटों पर सो रहे कई यात्री जोरदार झटके से नीचे गिर पड़े, जिससे उन्हें चोटें आईं। इस हादसे में बस चालक को गंभीर चोट लगी है, जबकि एक महिला यात्री का पैर बुरी तरह घायल हो गया। अन्य कुछ यात्रियों को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एम्बुलेंस के जरिए उपचार के लिए धमतरी जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है और दोनों वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया गया है।

https://news.google.com/publications/CAAqKAgKIiJDQklTRXdnTWFnOEtEV3RoWkhkaFoyaDFkQzVqYjIwb0FBUAE?hl=hi&gl=IN&ceid=IN%3Ahi

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.