छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
राजनांदगांव : शहर के सार्वजनिक कुएं जर्जर हो रहे हैं, मरम्मत की जरूरत महसूस हो रही…

राजनांदगांव | शहर में मौजूद सार्वजनिक कुंओं की देखरेख नहीं हो रही हैं। जिसकी वजह कुएं गंदगी से पटते जा रहे हैं। इन कुंओं की मरम्मत और सफाई की जरूरत है। बीते साल जलसंकट के दौरान कुछ कुओं की सफाई की गई। गर्मी में पानी लेने के बाद फिर इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया गया। शहर में 30 से अधिक सार्वजनिक कुंए हैं, जिनमें पूरे समय पानी मौजूद रहता है। इनकी मरम्मत जरुरी है।



