Rajnandgaon: फरहद चौक पर कार में लगी आग, मची अफरा-तफरी
राजनांदगांव। शहर के फरहद चौक पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार से धुआं और लपटें उठने लगीं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके के लिए रवाना कर दी गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।