
Vivo T5x 5G Phone: 7200mAh की दमदार बैटरी और AI फीचर्स से लैस के साथ Vivo का 5G फ़ोन, जाने मिल रहा धाकड़ डिस्काउंट
Vivo T5x 5G Phone: भारतीय बाजार में ग्राहकों के लिए लॉन्च कर दिया गया है। इस 5G स्मार्टफोन की अहम खासियतों की बात करें तो यह फोन डुअल स्टीरियो स्पीकर, IP69 प्लस रेटिंग, मिलिट्री ग्रेड प्रोटेक्शन, AI फीचर्स से लैस है। अगर आप 7200 एमएएच की बड़ी बैटरी वाला फोन खरीदना चाहते हैं तो आइए आपको बताते हैं कि इस डिवाइस के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे, इस फोन की बिक्री कब से शुरू होगी और यह फोन किन फीचर्स से भरपूर है?
ये भी पढ़ें :-POCO C85x 5G Phone: 32MP सेल्फी कैमरा और 2TB तक स्टोरेज के साथ आ रहा बेहत कम कीमत में POCO का 5G फ़ोन, देखे फीचर्स ?
Vivo T5x 5G Phone: इस फ़ोन के सभी फीचर्स
- डिस्प्ले: इस फोन में 6.76 इंच की फुल एचडी प्लस स्क्रीन है जो 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
- चिपसेट: स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए वीवो ब्रांड के इस लेटेस्ट फोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 टर्बो प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। इसका AnTuTu स्कोर 1 मिलियन (10 लाख) से भी ज्यादा है।
- कैमरा सेटअप: फोन के रियर में 50MP Sony IMX852 कैमरा सेंसर के साथ 2MP डेप्थ कैमरा सेंसर दिया गया है। रियर कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्ड करने में सक्षम है। सेल्फी के लिए 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सेंसर मिलता है।
- बैटरी: फोन में 7200mAh की दमदार बैटरी दी गई है जो रिवर्स चार्जिंग को भी सपोर्ट करती है।
- कलर ऑप्शन: इस फोन को साइबर ग्रीन और स्टार सिल्वर रंग में खरीदा जा सकता है।
भारत में वीवो T5x 5G फ़ोन की कीमत
इस हैंडसेट के 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये, 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी वेरिएंट की कीमत 22999 रुपये है। उपलब्धता की बात करें तो इस फोन की बिक्री ग्राहकों के लिए 24 मार्च दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। लॉन्च ऑफर की बात करें तो रुपये तक के इंस्टेंट डिस्काउंट का फायदा मिलेगा। एचडीएफसी, एसबीआई, एक्सिस बैंक और यूपीआई के माध्यम से 2000। इसके अलावा 6 महीने तक की नो कॉस्ट ईएमआई, जियो का 1199 रुपये वाला प्लान खरीदने पर आपको 6 महीने के लिए 10 ओटीटी ऐप्स का फ्री एक्सेस मिलेगा।
Vivo T5x 5G Phone: मुकाबला
प्रतिस्पर्धा की बात करें तो इस प्राइस रेंज में वीवो का यह फोन MOTOROLA Edge 60 Fusion 5G, OPPO K13 5G, MOTOROLA g67 Power 5G, realme P4 5G, IQOO Z10X 5G जैसे मॉडलों से मुकाबला करता है।






