चेहरे पर अनचाहे बालों से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय

शक्कर-नींबू का घरेलू नुस्खा

एक चम्मच शक्कर में आधा चम्मच नींबू का रस और थोड़ा पानी मिलाकर एक पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूखने के बाद रगड़कर हटा दें।

हल्दी-बेसन का फेस पैक

हल्दी में बेसन और थोड़ी मात्रा में दूध मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं। सूखने के बाद हल्के हाथों से रगड़कर साफ कर लें।

पपीता-हल्दी का घरेलू नुस्खा

कच्चे पपीते का गूदा लेकर उसमें थोड़ी हल्दी मिलाएं और पेस्ट तैयार करें। इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं और 15–20 मिनट बाद धो लें।

अंडे का पील-ऑफ मास्क

अंडे के सफेद भाग में थोड़ी शक्कर और कॉर्न स्टार्च मिलाकर पेस्ट तैयार करें। इसे चेहरे पर लगाएं और सूख जाने पर पील-ऑफ मास्क की तरह धीरे-धीरे हटा दें।