
छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला
Rajnandgaon : आज श्रीश्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर भजन संध्या आयोजित…
राजनांदगांव। श्रीश्याम भरोसे परिवार हनुमान श्याम मंदिर में खाटू वाले श्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर 5 दिवसीय महोत्सव मना रहा है। श्याम नाम की मेहंदी रचा कर आस्था प्रकट की। श्रीश्याम कुटी से भव्य निशान यात्रा निकालीए हनुमानगढ़ राजस्थान के श्याम सेवक देव चुघ ने ओजस्वी वाणी से भजनों की प्रस्तुती दी।
श्रीश्याम प्रभु के जन्मोत्सव पर भजन संध्या आयोजित है। ग्वालियर के श्याम दीवाने आशीष शर्मा रात 8:15 बजे से भजनों की प्रस्तुति देंगे। संगीत की प्रस्तुति दुर्ग के निर्मल ग्रुप द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।



