छत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव : आमाखेड़ा की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ बंद, राजनांदगांव पूरी तरह रहा बंद…

राजनांदगांव । आमखेड़ा की घटना को लेकर आज पूरे छत्तीसगढ़ में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। इसी क्रम में राजनांदगांव शहर भी पूर्ण रूप से बंद रहा। सुबह से ही शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्र मानव मंदिर चौक, कामठी लाइन, सदर बाजार. आजाद चौक सहित अन्य इलाकों में दुकानें बंद नजर आईं। केवल दवा दुकानों को बंद से छूट दी गई, शेष सभी प्रकार के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे।


बंद को लेकर शहर में चेंबर ऑफ कॉमर्स, हिंदू संगठनों सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों ने समर्थन रैली निकाली और आमाखेड़ा की घटना के विरोध में एकजुटता दिखाई। रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए और शांतिपूर्ण तरीके से बंद को सफल बनाया गया।


बंद के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। शहर के हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस की सतर्कता के चलते बंद शांतिपूर्ण रहा और कहीं से भी किसी तरह की हिंसा या अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।


स्थानीय लोगों का कहना है कि आमाखेड़ा की घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है, इसी कारण सभी वर्गों ने स्वेच्छा से बंद को समर्थन दिया। प्रशासन और पुलिस की मुस्तैदी के कारण जनजीवन प्रभावित जरूर रहा, लेकिन स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में रही।
कुल मिलाकर, आमाखेड़ा की घटना के विरोध में आहूत छत्तीसगढ़ बंद का राजनांदगांव में व्यापक असर देखने को मिला और शहर एकजुट होकर शांतिपूर्ण बंद का साक्षी बना।

lokesh sharma

Lokesh Sharma | Editor Lokesh Sharma is a trained journalist and editor with 10 years of experience in the field of journalism. He holds a BAJMC degree from Digvijay College and a Master of Journalism from Kushabhau Thakre University of Journalism & Mass Communication. He has also served as a Professor in the Journalism Department at Digvijay College. Currently, he writes on Sports, Technology, Jobs, and Politics for kadwaghut.com.